{"_id":"65e382a5279a72cc40000704","slug":"samadhan-diwas-women-wandering-for-years-for-family-benefits-bareilly-news-c-4-bly1005-355453-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : वर्षों से पारिवारिक लाभ के लिए भटक रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : वर्षों से पारिवारिक लाभ के लिए भटक रहीं महिलाएं
विज्ञापन
बरेली। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में विभागीय हीलाहवाली की बानगी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिखी। पति की मौत के बाद पारिवारिक लाभ के लिए महिलाएं चक्कर काटने को विवश हैं। क्यारा के मानपुर चिकटिया निवासी नीलम ने सौंपे गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उनके पति प्रदीप का निधन जून 2020 में हुआ था। क्यारा की भगवान देई के पति का निधन नवंबर 2022 में हुआ था।
बिथरी चैनपुर की रूपावती के पति संजीव का निधन वर्ष 2021 में हुआ था। क्यारा की सुशीला देवी के पति मुनीश्वर का निधन फरवरी 2022 में हुआ था। इन सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन भी कर लिया गया पर लाभ अभी तक नहीं मिला।
एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने समाज कल्याण अधिकारी को सभी प्रकरण अग्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी नाले पर कब्जा, ग्राम सभा की भूमि को खेत में मिला लेने समेत अन्य शिकायतों को भी समाधान के लिए अग्रसारित किया।
विज्ञापन
तहसील सदर में 56 फरियादी पहुंचे। मौके पर राजस्व की तीन, विकास की दो, समाज कल्याण की एक और अन्य विभागाें से संबंधित छह शिकायतों का समाधान हुआ। शेष 44 शिकायतों को समाधान के लिए संंबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया है।
फरियादी सत्यपाल सिंह ने निजी अस्पताल में बेटी को 20 रुपये का दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर 500 रुपये वसूलने की शिकायत पूर्व में की थी। निस्तारण से वे संतुष्ट नहीं थे और शनिवार को फिर पहुंचे तो सीडीओ ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। भोजीपुरा निवासी राजपाल सिंह ने सरकारी खड़ंजे पर अवैध कब्जा करने, पदारथपुर निवासी नाजमा ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। सीडीओ जगप्रवेश ने समाधान दिवस में दोबारा आ रही शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।