फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   samadhan divas

शिकायतकर्ताओं को बार-बार दौड़ाने पर कमिश्नर ने अफसरों की लगाई क्लास

Wed, 02 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
बरेली। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के पहुुंचने पर खलबली मच गई। कमिश्नर ने रिकार्ड में खामियां मिलने और अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम ने धौराटांडा के ईओ का वेतन रोक दिया है। जबकि पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान में पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले शिकायत और उनके निस्तारण को चेक किया। कमिश्नर को मिला कि पुलिस संबंधी कई शिकायतों की रिपोर्ट आ चुकी हैं, लेकिन उनकी एंट्री रजिस्टर में नहीं थी। कमिश्नर ने एसडीएम से जब इसका जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कमिश्नर से एक व्यक्ति ने शिकायत की कि एक पुलिस अफसर अतिक्रमण कर रहे हैं लेकिन उसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कमिश्नर ने नगर निगम और पुलिस की टीम बनाकर अतिक्रमण तोड़ने के आदेश दिए। कमिश्नर ने अफसरों को फटकार लगाई कि फरियादी बार-बार शिकायतें लेकर आ रहे हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम अमरेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और आरईएस, सहायक चकबंदी अधिकारी, बारादरी के प्रभारी निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक मत्स्य को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जबकि धौराटांडा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लगातार अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed