फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salary deduction for 21 roadways drivers who gave poor diesel average

Bareilly News: खराब डीजल औसत देने वाले रोडवेज के 21 चालकों के वेतन से कटौती

Sat, 29 Nov 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Salary deduction for 21 roadways drivers who gave poor diesel average
बरेली। खराब डीजल औसत देने वाले रोडवेज के 21 चालकों के वेतन से कटौती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 11 चालक दिल्ली रूट के हैं। पिछले कुछ समय से रुहेलखंड डिपो की बसों में डीजल की खपत बढ़ गई थी। आकलन के बाद सामने आया कि 21 ऐसे चालक हैं जो सबसे ज्यादा डीजल की खपत कर रहे हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की जिन बसों का सबसे खराब डीजल औसत आ रहा है वह बरेली-दिल्ली, बिल्सी-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-देहरादून, बरेली-आगरा और बरेली हरिद्वार रूट की हैं। शुक्रवार को एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने इन चालकों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 400 रुपये बरेली-आगरा रूट के चालक चंद्र प्रकाश के वेतन से वसूले जाएंगे। 348 रुपये की कटौती बिल्सी-बरेली रूट की बस के चालक सर्वेश से की जाएगी। अन्य बसों के चालकों पर भी 100 से 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों रोडवेज ने ओवर स्पीड बस दौड़ाने वाले 15 चालकों पर भी जुर्माना लगाया था, लेकिन ओवर स्पीड की शिकायतें अब भी आ रही हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के एआरएम से ऐसे चालकों की सूची मांगी गई है तो लगातार गति सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed