{"_id":"683385a4416a7de4e00a9e97","slug":"saifai-in-mens-category-vindhyachals-team-champion-in-womens-category-bareilly-news-c-4-lko1064-648197-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुरुष वर्ग में सैफई, महिलाओं में विंध्याचल की टीमें चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुरुष वर्ग में सैफई, महिलाओं में विंध्याचल की टीमें चैंपियन
विज्ञापन
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में विंध्याचल के आदित्य और अर्चना ने मारी बाजी
बरेली। उप्र तैराकी संघ और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में विंध्याचल के आदित्य साहनी और महिला वर्ग में अर्चना निषाद ने बाजी मारी। टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में 133 अंक लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और महिला वर्ग में 163 अंक हासिल कर विंध्याचल की टीमें अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
800 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राज चौहान प्रथम, विंध्याचल के लालचंद साहनी द्वितीय और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अभिषेक चौहान तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गोरखपुर की अंकिता चौहान पहले, विंध्याचल की ऋतु निषाद दूसरे और वाराणसी की रिया पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर व्यक्तिगत मेडले पुरुष वर्ग में विंध्याचल के आदित्य पहले, गोरखपुर के विराट चौहान दूसरे और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के शुभम चौहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में विंध्याचल की अर्चना निषाद और शिखा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। लखनऊ की सृष्टि तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मिश्रित मेडले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीम ने बाजी मारी। विंध्याचल दूसरे और गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले महिला वर्ग में विंध्याचल प्रथम, गोरखपुर द्वितीय और वाराणसी तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, पुरुष वर्ग में वाराणसी पहले, विंध्याचल दूसरे और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
वनमंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार, अंतरराष्ट्रीय शूटर कमल सेन, जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उप्र तैराकी संघ के निदेशक रोबिन कपूर, जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल ने विजयी प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में नीरज मिश्रा, प्रभात मिश्रा, सुबोध मिश्रा, राज किशोर शर्मा, राकेश अजहरी, गजेश्वर सिंह, अजंनी मिश्रा आदि शामिल रहे।