फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sahoda's family was devastated... Son died, mother and sister are in critical condition, there was a stampede in Haridwar's Mansa Devi temple premises due to the rumour of a broken electric wire

Bareilly News: सहोड़ा के परिवार पर टूटा सितम... बेटे की मौत, मां और बहन की हालत नाजुक, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटने की अफवाह से मची थी भगदड़

Mon, 28 Jul 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sahoda's family was devastated... Son died, mother and sister are in critical condition, there was a stampede in Haridwar's Mansa Devi temple premises due to the rumour of a broken electric wire
मीरगंज (बरेली)। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार सुबह नौ बजे बिजली का तार टूटने की अफवाह से मची भगदड़ में स्थानीय गांव सहोड़ा का परिवार चपेट में आ गया। इसमें आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन की हालत नाजुक है। रविवार को जब घटना की सूचना मिली तो परिवार के लोग और पड़ोसी अवाक रह गए।
विज्ञापन

थाना शीशगढ़ के गांव सहोड़ा निवासी प्रवेश कुमार के परिवार के साथ यह घटना हुई। उनका आठ साल का बेटा आरुष और छह साल की बेटी सौम्या अपनी मां निर्मला के साथ 25 जुलाई को ननिहाल रामपुर जिले के थाना कैमरी के गांव पदपुरी गए थे। वहां से निर्मला दोनों बच्चों और भाई राजीव व भाभी दीक्षा को लेकर हरिद्वार गंगा स्नान करने चली गईं थीं। रविवार शाम सभी को घर (पदपुरी) लौटना था।
विज्ञापन

रविवार सुबह सभी लोग गंगा स्नान कर मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर परिसर में सभी लाइन में लग गए। भीड़ ज्यादा थी और इसी दौरान बिजली का तार टूटने की अफवाह से भगदड़ मच गई। इसमें आरुष, सौम्या और निर्मला के साथ ही दीक्षा और राजीव दबकर घायल हो गए। आरुष की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरुष की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इकलौता बेटा था आरुष, कक्षा दो का छात्र था
- आरुष की मौत और बाकी लोगों के घायल होने की खबर पाकर प्रवेश के संयुक्त परिवार के अन्य सदस्य भी हरिद्वार रवाना हो गए। आरुष के दादा नत्थूलाल यदुवंशी ही घर पर मिले, उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि आरुष प्रवेश का इकलौता बेटा और पूरे परिवार का लाडला था। वह शीशगढ़ के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। घटना की जानकारी के बाद उनके घर आने-जाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सभी लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed