{"_id":"670f0cf2c8a65752e302c9c4","slug":"sacred-heart-wins-swimming-competition-hartman-gets-second-place-bareilly-news-c-4-bly1015-502329-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तैराकी प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट विजेता, हार्टमन को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तैराकी प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट विजेता, हार्टमन को दूसरा स्थान
विज्ञापन
बरेली। दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का मंगलवार को फरीदपुर के मानस स्थली स्कूल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रथम, हार्टमन स्कूल द्वितीय व लिटिल एंजेल्स कॉलेज पीलीभीत तृतीय स्थान पर रहा।
चैंपियनशिप में मानस स्थली की श्रेया सिंह, राधा माधव के आयुष यादव, सेक्रेड हार्ट के समीर सिंह, आदिया सक्सेना, अनुश्री कर्मकार, सेंट एलॉसेस के फजल मोहम्मद, फैज मोहम्मद, लिटिल एंजेल्स की श्रेया, वैभवी सिंह व अल्मा मातेर की दीक्षा सिंह ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट प्लेयर का खिताब अपने नाम किया। मिडले रिले में सेक्रेड हार्ट ने प्रथम, मानस स्थली ने द्वितीय व राधा माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बैक स्ट्रोक बालक वर्ग में राधा माधव के आयुष यादव, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सेक्रेड हार्ट के समीर ने स्वर्ण जीता। बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट की अनुश्री करमाकर ने स्वर्ण, सोबती की रोजल ने रजत और मानस स्थली की नवन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 100 मीटर बटरफ्लाई बालक वर्ग में मानस स्थली के सरल गर्ग व 50 मीटर फ्री स्टाइल में इसी विद्यालय के अभिनव वर्मा ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश गोयल, संयुक्त सचिव सौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, विवेक सिंघल रहे। इस दौरान बरेली स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव सुनील मित्तल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद