फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVV's impressive performance in IIRF 2026

Bareilly News: आईआईआरएफ 2026 में रुविवि का शानदार प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
RUVV's impressive performance in IIRF 2026
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन, खेल और आतिथ्य के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण रैंक हासिल हुई हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 130वां स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में यह 16वां है।राज्य विश्वविद्यालयों के तहत आने वाले सर्वश्रेष्ठ एमबीए संस्थानों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग ने अपनी उत्कृष्ट व्यावहारिक शिक्षा के दम पर देश भर में 34वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी श्रेणी में संस्थान को देश में 20वां और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि यह रैंकिंग सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम का फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed