{"_id":"6ab6e6cd595491c3e8073941","slug":"ruvv-crosses-the-century-mark-in-distance-education-for-the-first-time-bareilly-news-c-4-bly1015-975049-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूरस्थ शिक्षा में पहली बार रुविवि का शतक पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूरस्थ शिक्षा में पहली बार रुविवि का शतक पार
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन के तहत 110 पंजीकरण हुए हैं। दूरस्थ शिक्षा में पहली बार रुविवि में इतने पंजीकरण हुए हैं। फीस जमा करने के लिए पोर्टल शनिवार, 26 सितंबर से खोला जाएगा। निर्धारित 1080 सीटों की तुलना में अब तक केवल दस फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि तीस सितंबर है।
विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन के तहत यह पंजीकरण हुए हैं। मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 से 30 सितंबर तक चलेगी। बीए में सर्वाधिक 21 पंजीकरण हुए हैं। इसके बाद एमए इंग्लिश में 13, एमए इतिहास में 12, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमबीए और एमकॉम में नौ-नौ पंजीकरण हुए हैं। एमए एजुकेशन में सात, एमएससी गणित में छह और बीकॉम में पांच पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। मास्टर ऑफ सोशल वर्क में आठ और पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में दो पंजीकरण हुए हैं। बीते वर्ष दिसंबर में 45 और अप्रैल में 32 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो इस बार बढ़कर सौ का आंकड़ा पार कर गया है। हालांकि, कुल 1080 सीटों के मुकाबले यह संख्या अभी भी काफी कम है।
प्रोफेशनल कोर्स की मांग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवेश बढ़ाने के लिए नए प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने होंगे। इग्नू की तर्ज पर दूरस्थ शिक्षा में अधिक विकल्प देने से छात्रों का रुझान बढ़ेगा। इससे नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान पाठ्यक्रमों में सीमित विकल्प होने से पंजीकरण कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
राजर्षि टंडन में प्रवेश की अंतिम तिथि
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत अवकाश के दिनों में भी केंद्र खुला रखा जा रहा है। यह पहल छात्रों को समय पर पंजीकरण कराने में मदद करेगी।