{"_id":"6a57ec56839572282200b5e5","slug":"ruvivi-will-organize-traditional-sports-starting-july-22-bareilly-news-c-4-bly1053-925790-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि 22 जुलाई से कराएगा पारंपरिक खेलों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि 22 जुलाई से कराएगा पारंपरिक खेलों का आयोजन
Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने 24वें दीक्षांत समारोह से पहले पारंपरिक खेलों का आयोजन करेगा। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 22 जुलाई से होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देना और भारतीय मूल के खेलों को पुनर्जीवित करना है।
राजभवन और राज्यपाल सचिवालय के दिशा-निर्देशों के तहत यह पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। खेल प्रतियोगिताओं में सतोलिया, खो-खो और रस्साकसी जैसी स्पर्धाएं शामिल होंगी। ये खेल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञों को इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए तैनात किया गया है। ये सभी पारदर्शिता के साथ खेलों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
22 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल डोहरा बरेली और प्राथमिक विद्यालय व जूनियर स्कूल डोहरिया बरेली में खेल होंगे। 23 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय लालपुर बरेली और जूनियर स्कूल व प्राथमिक विद्यालय इटावा बेनीराम बरेली में प्रतियोगिताएं होंगी। इन आयोजनों के लिए इंद्रप्रीत कौर, इरम नईम, संदीप कुमार सहित कई अनुभवी प्रशिक्षकों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी चयनित और विजेता टीमों के बीच 27 जुलाई को जूनियर स्कूल दोहरा में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद मुख्य विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।