फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVI: Counseling for MSc admission on 8th

रुविवि : एमएससी प्रवेश के लिए काउंसलिंग आठ को

Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
RUVI: Counseling for MSc admission on 8th
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) के अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग ने एमएससी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग आठ अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए हो रही काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और एक डिमांड ड्राफ्ट लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, काउंसलिंग अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग में होगी और इसे दो सत्रों में बांटा गया है ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। पहले सत्र में सुबह 10 से 11 बजे तक, रैंक एक से 50 तक के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र दोपहर एक बजे से दो बजे तक, रैंक 51 से 111 तक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

------------------

आवश्यक दस्तावेज और शुल्क
- काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भरा हुआ प्रवेश आवेदन पत्र और ऑनलाइन आवेदन की एक फोटोकॉपी, सभी मार्कशीट, प्रमाणपत्र और डिग्री की मूल प्रतियां, साथ ही उनकी एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यदि लागू हो तो ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और 2022 के बाद जारी किया गया ओबीसी प्रमाणपत्र (नॉन-क्रीमी लेयर घोषणा के साथ) लाना जरूरी है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 27,050 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लाना होगा, जिसमें 25,000 रुपये शुल्क, 2,050 रुपये सावधानी जमा, और 50 रुपये स्पोर्ट्स शुल्क शामिल हैं।

--------------


सीटों का आरक्षण
एमएससी में कुल 30 सीटें हैं, जिनमें से 15 सीटें ओपन श्रेणी के लिए हैं। बाकी सीटों को नियमानुसार आरक्षित किया गया है। आठ सीटें ओबीसी के लिए, छह सीटें अनुसूचित जाति के लिए और तीन सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, महिला, शारीरिक रूप से विकलांग और सशस्त्र बलों के लिए भी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है। प्रभारी प्रो. अर्चना गुप्ता के अनुसार सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। विभाग के अनुसार, काउंसलिंग का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह काउंसलिंग के निर्धारित समय पर ही पहुंचें और सभी दस्तावेजों को तैयार रखें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए, छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in की मदद ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed