फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rupani had come to Bareilly to give strength to the organization and did a road show in Faridpur

Bareilly News: संगठन को धार देने बरेली आए थे रूपाणी, फरीदपुर में किया था रोड शो

Fri, 13 Jun 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rupani had come to Bareilly to give strength to the organization and did a road show in Faridpur
बरेली। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवंगत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का बरेली से भी जुड़ाव रहा। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 20 सितंबर को वह संगठन को मजबूती देने शहर आए थे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उन्होंने फरीदपुर में रोड शो कर गुजरात के विकास मॉडल को बताया था।
विज्ञापन

आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना है कि उनके कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना था। यहां निजी विवि परिसर में सम्मेलन के बाद रोपा गया पौधा उनकी याद दिलाता रहेगा। सम्मेलन के तुरंत बाद फरीदपुर कस्बे में रोड शो में शामिल हुए थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाई। अपनी सहृदयता से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का कहना है विजय रूपाणी का बरेली आना बहुत महत्वपूर्ण था। इसका असर बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के रूप में दिखा। उनके निधन से हर कार्यकर्ता दुखी है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का कहना है कि तीन दिन वह बरेली में रहे थे। इस बीच सदस्यता अभियान को गति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने भी जताया दुख
हादसे पर सपा पदाधिकारियों ने भी दुख जताया है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने इसे बेहद पीड़ादायक बताते हुए दुृर्घटना में मृत यात्रियों, क्रू सदस्यों के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed