फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhilkhand University Online registration for admission to Masters starts from July 18

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 जुलाई से; एक साथ कर सकेंगे दो कोर्स

Fri, 14 Jul 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

परास्नातक में प्रवेश के लिए 18 जुलाई से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। 10 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तारीख है। पंजीकरण शुल्क 150 रुपये है। 

विज्ञापन
Ruhilkhand University Online registration for admission to Masters starts from July 18
रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए चल रहे पंजीकरण समेत अब परास्नातक में प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया है। 18 जुलाई से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण शुरू होंगे। 10 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय परिसर के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को भेज दिया है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा के तहत होने वाले पीजी पाठ्यक्रम और डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर एमए, एमएससी, एमकॉम, बी.लिब, एम.लिब, बीपीएड समेत अन्य पीजी डिप्लोमा के ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण होंगे। 

विज्ञापन

एक साथ कर सकेंगे दो कोर्स 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति रहेगी। इसमें एक पाठ्यक्रम संस्थागत और दूसरा दूरस्थ या ऑनलाइन मोड में होना चाहिए। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थी एक ही बार में दस कॉलेज में प्रवेश के लिए चुनाव कर सकता है। दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में भाजपा किसे देगी टिकट: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बोले- लोकसभा चुनाव अगली पीढ़ी का, युवाओं को मिले मौका
 

प्रवेश के दौरान अगर किसी तरह के नियमों का उल्लंघन होगा तो कॉलेज अथवा अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। आवेदन पत्र जमा होने के बाद कॉलेज आवेदन पत्रों की जांच करेंगे। जो सही आवेदन होंगे, उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

बहुविकल्पीय होंगे प्रश्न, तीन पाली में परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने शुक्रवार को नई शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा एक से शुरू होकर 30 अगस्त तक हर दिन तीन पालियों में होगी। प्रत्येक पाली दो घंटे की होगी। पहली पाली सुबह आठ से दस बजे, दूसरी सुबह 11 से दोपहर एक बजे, तीसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के संबंध में कॉलेजों के प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed