फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Leader Rajesh Agarwal says 2024 Lok Sabha elections will be for the next generation

बरेली में भाजपा किसे देगी टिकट: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बोले- लोकसभा चुनाव अगली पीढ़ी का, युवाओं को मिले मौका

Fri, 14 Jul 2023 06:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बरेली की मौजूदा राजनीति पर इशारा करते हुए कहा कि 75 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और युवाओं को मौका देना चाहिए। उनके बयान को भाजपा सांसद संतोष गंगवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
BJP Leader Rajesh Agarwal says 2024 Lok Sabha elections will be for the next generation
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 अगली पीढ़ी का है। युवाओं को आगे आना होगा। बरेली की मौजूदा राजनीति पर इशारा करते हुए कहा कि 75 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और युवाओं को मौका देना चाहिए। खुद का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने 75 की उम्र होने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। कई लोग टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। इसी बीच राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। नए चेहरों व नए जोश के साथ पार्टी एक बार फिर 300 से अधिक सीटों पर परचम लहराएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

20-25 वर्षों में कई कारखाने बंद हुए 

उन्होंने कहा कि लखनऊ से दिल्ली जाने का रास्ता बरेली से होकर गुजरता था, मगर जिम्मेदार लोगों की सुस्ती की वजह से लोग इस रास्ते की जगह एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने लगे और बरेली पिछड़ गया। पिछले 20-25 वर्षों में बरेली के तमाम कारखाने बंद हो गए। रेल कोच फैक्टरी यहां से शिफ्ट हो गई। जिस शहर को सरकार की ओर से काउंटर मैग्नेट सिटी का दर्जा मिला था, उसकी दुर्दशा हुई। 

राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर जिम्मेदार जरा सी भी कोशिश कर लेते तो बरेली का स्वरूप आज दूसरा होता। हमारे युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता। यहां तो घोषणा के बाद टेक्सटाइल पार्क, मेगा फूड पार्क भी नहीं बचा पाए। इसलिए अब जरूरी है कि हमें बरेली के विकास के लिए नए सिरे से सोचना होगा।

बयान के निकाले जा रहे कई मायने 

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के इस बयान को मौजूदा सांसद संतोष गंगवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। संतोष गंगवार 75 की उम्र भी पार कर चुके हैं और यह भी माना जा रहा है कि टिकट के प्रमुख दावेदार भी वही हैं। ऐसे में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed