फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ruckus over bringing a big DJ in the Muharram procession in Bareilly

Bareilly News: मुहर्रम के जुलूस में बड़े डीजे पर बवाल, भीड़ ने किया पथराव, दरोगा की कार के शीशे टूटे

Thu, 18 Jul 2024 05:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 05:29 AM IST
सार

बरेली के अलीगंज में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बुधवार दोपहर से शुरू हुआ विवाद शाम को इस कदर बढ़ा कि पथराव हो गया। पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। भीड़ ने थाना घेरा तो पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया।

विज्ञापन
ruckus over bringing a big DJ in the Muharram procession in Bareilly
दरोगा की कार का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अलीगंज में मुहर्रम के जुलूस में बाहर से लाए गए बड़े डीजे शामिल करने को लेकर दो समुदायों के बीच तनातनी ने बवाल का रूप ले लिया। बुधवार शाम थाने के बाहर जुटी भीड़ को पुलिस ने लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया तो एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा की कार के शीशे टूट गए। तनाव बढ़ते देख दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। एसपी दक्षिणी के नेतृत्व में मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात कर जुलूस निकलवाया गया।

विज्ञापन


थाने पहुंचे अधिकारियों को एक पक्ष ने बताया कि पिछले दिनों शांति कमेटी की बैठक में तय हुआ था कि मुहर्रम के जुलूस में मानकों के अनुरूप केवल आठ छोटे डीजे शामिल किए जाएंगे। डीजे पर सुराही व लाउडस्पीकर की संख्या भी तय की गई थी। आरोप है कि ताजियेदारों ने बाहर से दो बड़े डीजे मंगाकर कुल 10 डीजे जुलूस में शामिल कर लिए। इसे नई परंपरा बताकर अधिकारियों से तय संख्या का पालन कराने की मांग की गई। 
विज्ञापन


जबकि ताजियादारों ने कहा कि वे मंगाए गए दो बड़े डीजे के लिए 90 हजार रुपये का भुगतान कर चुके हैं, इसलिए इस बार इन्हें जुलूस में शामिल करा दिया जाए। अगली बार इन्हें नहीं मंगाएंगे। इस पर विहिप नेता नितिन महाजन ने कहा कि वे चंदा करके भुगतान की राशि उन्हें दे देंगे, लेकिन नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus over bringing a big DJ in the Muharram procession in Bareilly
अलीगंज में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

कई घंटे रही तनातनी 
दोनों पक्षों में थाने के भीतर कई घंटे तक तनातनी होती रही। बाद में लिखित समझौता हुआ कि तय मानकों के अनुसार ही दोनों समुदाय के जुलूस में डीजे शामिल किए जाएंगे। शाम सात बजे जुलूस निकालना शुरू किया गया। यह कुछ दूर पहुंचा था कि दूसरे पक्ष ने बड़े डीजे देखकर फिर विरोध शुरू कर दिया। यह पक्ष थाने आया तो पीछे से दूसरे पक्ष की भीड़ थाने में घुसने लगी। पुलिस ने बवाल के डर से इन्हें बाहर किया पर ये नहीं माने। 

फिर लाठी फटकारकर इन्हें थाने से खदेड़ा गया। बाद में तिराहे के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष की जीप के शीशे भी इससे टूट गया। हालांकि पुलिस ने इसे नियंत्रित कर लिया। देर रात एसपी दक्षिणी ने जुलूस निकलवाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। जुलूस के बाद समीक्षा की जाएगी कि किस पक्ष की गलती है, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed