{"_id":"5d6ceb768ebc3e93a62990bb","slug":"ruckus-in-sabha-called-for-conversion-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई सभा में बवाल, चार हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई सभा में बवाल, चार हिरासत में लिए
Mon, 02 Sep 2019 03:44 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी के ज्ञानपुर गांव में रविवार को अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई गई सभा के दौरान बवाल मच गया। हिंदू धर्म त्यागकर प्रभु ईशु के बताए रास्ते पर चलने की सीख देते ही लोग भड़क गए।
इसके बाद हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य प्रचारक समेत चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इनमें से तीन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई।
आरोप है कि ज्ञानपुर के साथ ही बुढनापुर के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की करीब एक साल से कोशिश चल रही है। बुढनापुर के दो पास्टर ने एक अनुसूचित जति के घर गांव वालों को इकट्ठा करके प्रार्थना की शुरुआत की।
धीरे-धीरे वह हिंदू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी करने लगा। रविवार को भी पास्टर ने गांव वालों को जुटाकर प्रार्थना कराई। फिर मूर्ति पूजा पर भी गांव वालों को समझाया कि यह गलत है।

Trending Videos
पड़ोस के गांव सुंदरबल में भी पास्टर ने गांव वालों को हिंदू धर्म त्यागकर प्रभू ईशू के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। लाउडस्पीकर पर पास्टर इस तरह के भाषण पर गांव वाले भड़क गए और वहां हंगामा कर दिया।
इसके बाद हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुख्य प्रचारक बलराम गौतम निवासी बुढनापुर, मदनलाल, रामस्वरूप और बनवारी लाल को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस चारों लोगों को थाने ले गई और पूछताछ की।
वहां शेखर मिश्रा, किशन मिश्रा और अमन मिश्रा ने मुख्य प्रचारक बलराम गौतम, मदनलाल और रामस्वरूप के खिलाफ खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने और धर्म परिर्वतन कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शाम को ग्रामीणों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।