फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in sabha called for conversion in Lakhimpur Kheri

धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई सभा में बवाल, चार हिरासत में लिए

Mon, 02 Sep 2019 03:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in sabha called for conversion in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी के ज्ञानपुर गांव में रविवार को अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई गई सभा के दौरान बवाल मच गया। हिंदू धर्म त्यागकर प्रभु ईशु के बताए रास्ते पर चलने की सीख देते ही लोग भड़क गए। 
विज्ञापन


इसके बाद हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य प्रचारक समेत चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इनमें से तीन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। 

आरोप है कि ज्ञानपुर के साथ ही बुढनापुर के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की करीब एक साल से कोशिश चल रही है। बुढनापुर के दो पास्टर ने एक अनुसूचित जति के घर गांव वालों को इकट्ठा करके प्रार्थना की शुरुआत की। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे वह हिंदू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी करने लगा। रविवार को भी पास्टर ने गांव वालों को जुटाकर प्रार्थना कराई। फिर मूर्ति पूजा पर भी गांव वालों को समझाया कि यह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के गांव सुंदरबल में भी पास्टर ने गांव वालों को हिंदू धर्म त्यागकर प्रभू ईशू के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। लाउडस्पीकर पर पास्टर इस तरह के भाषण पर गांव वाले भड़क गए और वहां हंगामा कर दिया। 

इसके बाद हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुख्य प्रचारक बलराम गौतम निवासी बुढनापुर, मदनलाल, रामस्वरूप और बनवारी लाल को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस चारों लोगों को थाने ले गई और पूछताछ की। 

वहां शेखर मिश्रा, किशन मिश्रा और अमन मिश्रा ने मुख्य प्रचारक बलराम गौतम, मदनलाल और रामस्वरूप के खिलाफ खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने और धर्म परिर्वतन कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शाम को ग्रामीणों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed