{"_id":"61a3c030d01be33d0e294401","slug":"rubber-factory-case-employees-will-demand-rights-from-district-administration-today-bareilly-news-bly4675274115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबर फैक्टरी प्रकरणः जिला प्रशासन से आज हक मांगेंगेे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबर फैक्टरी प्रकरणः जिला प्रशासन से आज हक मांगेंगेे कर्मचारी
विज्ञापन
रबर फैक्टरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्टरी परिसर में कर्मचारियों ने बैठक में लिया निर्णय
बरेली। 22 सालों से बंद रबर फैक्टरी में सवैतनिक अवकाश पर चल रहे कर्मचारी बकाया भुगतान के प्रकरण पर जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये से आक्रोशित हैं। रविवार को कर्मचारियों ने फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्टरी के गेट पर बैठक कर तय किया कि सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही आंदोलन को आगे बढ़ाने पर मंथन करेंगे।
एसएंडसी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा के मुताबिक शासन और प्रशासन की अनदेखी से फैक्टरी के 1443 कर्मचारियों का करीब 270 करोड़ रुपये बकाया का भुगतान नहीं हो पा रहा है। यूनियन में चल रही तकरार भी समाप्त होकर सहमति में तब्दील हो चुकी है। मृत कर्मचारियों के परिजन ने भी विरोध प्रदर्शन में सहयोग और समर्थन पर सहमति दी। बैठक में सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में आंशिक धरना प्रदर्शन के आयोजन का एजेंडा तय किया गया। साथ ही भुगतान का फैसला न होने तक आमरण अनशन पर भी मंथन किया गया। जिसका फैसला सोमवार को लिया जाएगा।
बैठक में एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य प्रमोद कुमार, हजारीलाल, शिवकांत, हरीश कुमार, रणवीर सिंह राठी, मदन प्रधान, आनंद कुमार, रामपाल सिंह ,धनीराम, अनंत कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शासन ने बैंकों के भुगतान पर जताई सहमति
महामंत्री के अनुसार 24 जुलाई 2021 को बैंकों की देनदारी पर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल मीटिंग में सहमति बन चुकी है। इस मीटिंग में कमिश्नर आर रमेश कुमार, तत्कालीन डीएम नितीश कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी समेत बॉम्बे हाईकोर्ट के अधिवक्ता, डीआरटी कोर्ट रिसीवर एनबी ठक्कर ने भी कर्मचारियों की सहमति पर देनदारियों के भुगतान पर सहमति जताई थी।