फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will come to Bareilly by train on four-day visits

Bareilly News: ट्रेन से आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रचारकों से संवाद कर टटोलेंगे ब्रज क्षेत्र की नब्ज

Tue, 14 Feb 2023 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 04:46 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर बरेली जा रहे हैं। वह ट्रेन से 16 फरवरी की रात यहां पहुंचेंगे। उनका संभावित कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will come to Bareilly by train on four-day visits
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बरेली आगमन का मिनट-टू-मिनट संभावित कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। वह जीआरएम स्कूल में स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक संघ प्रमुख 16 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे विमान से नागपुर से रवाना होंगे। शाम छह बजे लखनऊ एटरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेंगे। वहां से ट्रेन के माध्यम से रात पौने 11 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से जीआरएम स्कूल पहुंचेंगे। 17 और 18 फरवरी को जीआरएम स्कूल में विभाग, प्रांत और ब्रज क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

20 फरवरी को होंगे रवाना 

मोहन भागवत 19 फरवरी को सुबह 10 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में स्वयंसेवकों के परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर एक बजे वापस जीआरएम स्कूल पहुंचेंगे। 20 फरवरी को यहां लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से नागपुर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवास के समय संघ प्रमुख मोहन भागत 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष आयोजनों पर चर्चा करेंगे। चारों दिन वह विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। प्रशासन को मिले संभावित कार्यक्रम में बदलाव की संभावना कम जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed