फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RSS chief Mohan Bhagwat call for environmental protection volunteers run campaign one tree for nation

Mohan Bhagwat: पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ प्रमुख का आह्वान, स्वयंसेवक चलाए एक वृक्ष राष्ट्र के नाम अभियान

Sun, 19 Feb 2023 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 07:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत बरेली प्रवास पर आए हुए हैं। वह जीआरएम स्कूल में ठहरे हैं। दूसरे दिन उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के मंत्र दिए।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat call for environmental protection volunteers run campaign one tree for nation
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने बरेली प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्र निर्माण के लिए समाज को बेहतर बनाने के मंत्र दिए। स्वयंसेवकों से कहा कि अब तक संघ व्यक्तित्व निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण का कार्य करता रहा है। इन प्रयासों का असर दिखने लगा है। अब जरूरत है कि पृथ्वी और पर्यावरण बचाने के लिए स्वयंसेवक संगठित होकर कार्य करें। 'एक वृक्ष राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम चलाएं। 

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। इस समय पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया गया तो मानव का अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। 'एक वृक्ष राष्ट्र के नाम' अभियन के तहत सभी स्वयंसेवक परिवार एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करें। पौधे खरीदने के बजाय घरों में खाए जाने वाले फलों के बीज को ही गमले में लगाएं। पौधे के रूप में विकसित होने पर उसे गमले से निकालकर भूमि में उसको रोपण करें। 

विज्ञापन

'ऊंच-नीच का भेद खत्म करना होगा'

मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता, धर्म जागरण, योग, ग्राम्य विकास और कुटुंब प्रबोधन पर भी काम करने की जरूरत है। राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए समाज में समरसता और एकता बेहद जरूरी है। ऊंच-नीच का भेद खत्म करने के लिए स्वयंसेवकों को कमजोर वर्ग के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने पर प्रयास करना होगा। 

जीआरएम स्कूल में ब्रज प्रांत के 14 जिलों के संघ प्रचारकों के साथ मंथन कर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संघ के अब तक संघर्ष की समीक्षा करते हुए आगे के कार्यक्रमों की दिशा तय हुई। रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले कुटुंब स्नेह मिलन में संघ प्रमुख स्वयंसेवकों और उनके परिजनों से मुखातिब होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed