{"_id":"654e26f3a9aa30e1990f9e44","slug":"rs-500-500-notes-flew-in-the-air-from-the-bike-rider-pocket-on-highway-in-bareilly-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यहां धनतेरस पर अचानक बरसने लगे 500-500 नोट, महिला को मिले साढ़े 15 हजार; कई लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यहां धनतेरस पर अचानक बरसने लगे 500-500 नोट, महिला को मिले साढ़े 15 हजार; कई लेकर हुए फरार
Fri, 10 Nov 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:30 PM IST
सार
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बाइक सवार की जेब से निकल नोट हवा में उड़ने लगे। बाइक सवार को पता तक नहीं चला। इधर, नोट उड़ते देख लोगों में लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में धनतेरस पर शुक्रवार को अचानक सड़क पर 500-500 के नोट बरसने लगे। मामला बरेली-पीलीभीत हाईवे का है। दरअसल, यहां चलती बाइक से नोट उड़ते देख लोगों में लूटने की होड़ मच गई। जो जितने रुपये बटोर सका उतना समेट कर वह रफूचक्कर हो गया। एक महिला से नोट छीनने को लेकर छीनाझपटी होती देख पुलिस पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। उसके पास से 15,500 रुपये मिले। बाइक सवार का अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार सुबह करीब 10.30 बजे राजघाट गांव के पास से गुजरा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 500 के नोट हवा में उड़ने लगे। बाइक सवार को इसका पता भी नहीं चला। सड़क पर नोट बिखरे देख उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। वहां भीड़ जमा हो गई। थाने के पास पृथ्वीपुर गांव की महिला को भी नोट मिले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस की पिटाई से किसान की मौत, एसएसपी ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से मिले रुपये थाने में जमा कराए
- फोटो : अमर उजाला
महिला से झीनाझपटी
महिला को नोट इकठ्ठा करते देख वहां जमे लोग उससे छीनाझपटी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिस भी पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। महिला के पास 15,500 रुपये मिले। इन्हें थाने में जमा कराया गया है। एसआई रामअशीष ने बताया कि बाइक सवार का पता नहीं चला है। थाने आकर संबंधित व्यक्ति अपने रुपये ले जा सकता है।
महिला को नोट इकठ्ठा करते देख वहां जमे लोग उससे छीनाझपटी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिस भी पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। महिला के पास 15,500 रुपये मिले। इन्हें थाने में जमा कराया गया है। एसआई रामअशीष ने बताया कि बाइक सवार का पता नहीं चला है। थाने आकर संबंधित व्यक्ति अपने रुपये ले जा सकता है।