फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 25.81 lakh stolen from property dealer's car

Bareilly News: प्रॉपर्टी डीलर की कार से उड़ाए 25.81 लाख

Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 25.81 lakh stolen from property dealer's car
बरेली। कचहरी में रजिस्ट्री करने गए प्रॉपर्टी डीलर की कार से शातिरों ने 25.81 लाख रुपये उड़ा दिए। कोतवाली में अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कुबेर होम्स निवासी राहुल भटनागर ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर हैं। बुधवार दोेपहर वह एक ग्राहक की रजिस्ट्री करने कचहरी गए थे। उन्हें रजिस्ट्री से पहले एक चेक जमा करना था। बताया कि उन्होंने राइफल क्लब के पास अपनी एक्सयूवी खड़ी की और 25.81 लाख रुपये बैग में रखकर कार में ड्राइविंग सीट के नीचे छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

10 मिनट बाद लौटे तो बैग चोरी हो चुका था। सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल अमित पांडेय समेत एसओजी टीम के सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक कार के शीशे या गेट टूटे हुए नहीं थे, इसलिए इतनी जल्दी बिना लॉक तोड़े व बिना चाबी के गेट खोलकर चोरी करने की बात संशय पैदा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कार के पास दिखे स्कूटी सवार
पुलिस ने कार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कार के पास स्कूटी सवार दो लोग दे रहे थे। पुलिस को एक ऐसी भी फुटेज मिले जिसमें एक युवक कार में तांकझांक करते दिख रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं आने से कद काठी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोतवाली में राहुल भटनागर से भी पूछताछ की। पूछा कि उनके पास मौजूद रकम के बारे में किस-किस को जानकारी थी। उनके साथ कौन लोग थे और वह इतनी बड़ी रकम कहां से लाए थे।
-------
संदिग्धों की धरपकड़ शुरू
घटना के बाद पुलिस ने शहर के शातिरों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए। इसके आधार पर जितने भी शातिर आसपास मिले, उन्हें पुलिस व एसओजी ने उठा लिया। इन्हें बारादरी थाने ले जाया गया। घटना में संलिप्तता को लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है।

------
कार से रुपये गायब होने के मामले में अभी सही स्थिति सामने नहीं आई है। फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed