{"_id":"64682dfa03fe9dad1401572a","slug":"rs-2000-note-withdrawn-where-and-how-much-deposit-or-exchange-rs-2000-notes-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2000 Rupee Note News: घबराएं नहीं, सबके बदले जाएंगे दो हजार के नोट; जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 Rupee Note News: घबराएं नहीं, सबके बदले जाएंगे दो हजार के नोट; जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया
Sat, 20 May 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 10:31 AM IST
सार
2000 Rs Note Withdrawal News : लीड बैंक के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दो हजार के नोट वापस लेने का फैसला अचानक आया है, लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे नोटबंदी की तरह न लें।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने जा रहे हैं, जिसे लेकर बरेली के लोगों में भी बेचैनी है। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। दो हजार के नोट कैसे बदल जाएंगे, क्या नियम होगा। इस पर बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नियमानुसार सबके नोट बदल जाएंगे।
विज्ञापन
स्टेट बैंक कॉलोनी की प्रीति, निशा, पारुल, श्वेता ने कहा कि वे परिवार के सदस्यों से पता कर उनको या तो बैंक में जमा कराएंगी या फिर बदलवाएंगी। कॉलोनी की अंशुल ने कहा कि उनके पति व्यवसायी हैं। अब दो हजार का नोट नहीं लेंगे, नहीं तो आगे चलकर उन्हें जमा करने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
Rs 2000 Notes: लोकसभा चुनाव से पहले जमाखोरों पर चोट, विशेषज्ञों ने सराहा; जानिए व्यापारियों ने क्या कहा
विज्ञापन
लीड बैंक के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दो हजार के नोट वापस लेने का फैसला अचानक आया है, लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे नोटबंदी की तरह न लें। सामान्य रहें। सभी के नोट बदले जाएंगे। बैंकों में भी इसकी प्रक्रिया सामान्य दिनों की ही तरह रहेगी। आरबीआई के निर्देश के मुताबिक बैंक एक दिन में एक ग्राहक के दस नोट ही स्वीकार करेंगे।
शांतिपूर्ण ढंग से बैंकों में सोमवार से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जब तक दो हजार का नोट वैध रहेगा, बाजार में भी इसे स्वीकार किया जाएगा। व्यापारी भी दो हजार का नोट लेने में घबराएं नहीं। बैंकों में दिक्कत आने पर आप बैंक मैनेजर से संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं। बैंकों में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग लाइन लगाकर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
कर्मचारी संगठनों ने यह कहा
ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि यह एक अनावश्यक फैसला है जिसकी वजह से समाज के कई वर्ग प्रभावित होंगे। बैंककर्मियों पर लोड बढ़ेगा, नोट बदलने के लिए बैंकों में कतार लगेगी। आम आदमी व व्यापारी प्रभावित होंगे। जमाखोरों के पास कालाधन के रूप में एकत्र दो हजार के नोटों की बर्बादी भी होगी। नोटबंदी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि जहां तक बात अंतिम तिथि की है तो मेरा ऐसा मानना है कि यह 31 दिसंबर तक बढ़ेगी।
यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री पीके माहेश्वरी ने कहा कि साल 2016 की तरह इस बार भी फैसला अचानक आया है। इस बार बैंकों में स्टाफ की कमी होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लोग शांति से बैंक आकर अपने पैसे जमा कर सकते हैं। एक बार में बैंक दो हजार के दस नोट ही बदल सकता है। हालांकि बैंक अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं, लिहाजा सोमवार से बैंकों को कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। लोग भी एक दो दिन बाद से जाना शुरू कर सकते हैं।