{"_id":"6883ef4b711380e4890d1891","slug":"rpf-caught-five-autos-union-accused-of-arbitrariness-bareilly-news-c-4-vns1074-689989-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरपीएफ ने पांच ऑटो पकड़े, यूनियन ने लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरपीएफ ने पांच ऑटो पकड़े, यूनियन ने लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन
बरेली। आरपीएफ पर सिविल क्षेत्र में ऑटो पकड़ने के बाद रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जंक्शन के बाहर शुक्रवार दोपहर ऑटो चालकों ने हंगामा किया। शनिवार को ऑटो चालक अपनी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। यूनियन ने नवागत डीआरएम के बरेली आने पर उनसे भी शिकायत करने का निर्णय लिया है।
ऑटो यूनियन अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि आरपीएफ लंबे समय से मनमानी कर रही है। जुर्माना वसूलने के बाद ऑटो चालकों को रसीद भी नहीं दी जा रही। जंक्शन के बाहर ठेकेदार ऑटो चालकों से वसूली करता है। पिछले माह ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलते तीन लोगों को एसपी सिटी मानुष पारीक ने पकड़ कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिविल एरिया में आरपीएफ ने ऑटो चालकों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूल किया, लेकिन कोई रसीद नहीं दी। इसकी शिकायत डीआरएम से की गई है। डीआरएम के बरेली आने पर ऑटो यूनियन का प्रतिनिधि मंडल उनसे मुलाकात भी करेगा। संवाद