फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RPF and GRP alert on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता: आरपीएफ और जीआरपी को किया गया अलर्ट, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर खास नजर

Sun, 13 Aug 2023 08:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Aug 2023 08:26 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। स्पेशल और सुपरफास्ट ट्रेनों में लगातार स्क्वायड की तैनाती रहेगी। ट्रेनों में विशेष निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
RPF and GRP alert on Independence Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों को लेकर विशेष निगरानी का अलर्ट दिया गया है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में खास निगरानी की जाएगी। स्पेशल और सुपरफास्ट ट्रेनों में लगातार स्क्वायड की तैनाती रहेगी। आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। बरेली जंक्शन से रोजाना करीब 35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। हालांकि, इन दिनों यात्रियों की संख्या घटी है। बरेली होते हुए काफी ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, चंड़ीगढ, जालंधर, जम्मू की ओर जाती हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी 

मथुरा, आगरा, जयपुर, भुज और मुंबई के लिए भी यहां से ट्रेनें जाती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने सप्ताह भर पहले ही सुरक्षा तैयारियां शुरू कर थीं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी के साथ स्क्वायड तैनाती का आदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरफास्ट ट्रेनों को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इंस्पेक्टर आरपीएफ अभिषेक बिजारणियां ने बताया कि सभी प्रमुख ट्रेनों के साथ स्क्वाड चल रहा है। निगरानी की जा रही है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसी कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed