फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route of four more trains and time of two changed

Bareilly News: चार और ट्रेनों का रूट व दो का समय बदला

Thu, 06 Apr 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Route of four more trains and time of two changed
बरेली। उत्तर रेलवे के बरेली-शाहजहांपुर के बीच रसोइया और बनथरा स्टेशन पर प्रस्तावित लूप लाइनों के लिए छह से 12 अप्रैल के बीच ब्लॉक के दौरान छह और ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से दो का समय और चार ट्रेंनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को पांच ट्रेनों का परिवर्तित रूट जारी किया था। बुधवार को चार और ट्रेनों का रूट बदल दिया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। ब्लॉक के चलते सात से 12 अप्रैल तक इस रूट की 24 ट्रेनों को रद्द भी किया है। ऐसे में इन दिनों बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को समस्या होगी।
विज्ञापन


- 15654 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस सात अप्रैल, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ अप्रैल, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल और 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को दस अप्रैल को निर्धारित रूट रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर के स्थान पर सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होते हुए चलाई जाएगी। इन तारीखों में यह ट्रेनें बरेली से नहीं गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15352 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस आठ से 11 अप्रैल तक निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से और 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस सात अप्रैल से 11 अप्रैल तक निर्धारित समय से एक घंटे देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed