फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion will be in effect for three days due to Kanwar Yatra in Bareilly

Kanwar Yatra: बरेली में तीन दिन तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की 'नो एंट्री'; यहां देखें रूट प्लान

Fri, 26 Jul 2024 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 07:46 AM IST
सार

दिल्ली हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए पहले ही आरक्षित है। वहीं शुक्रवार रात से बरेली में पूरी तरह डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Route diversion will be in effect for three days due to Kanwar Yatra in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन के दूसरे सोमवार से पहले शुक्रवार रात से बरेली-बदायूं, बरेली-मथुरा-आगरा और बरेली-दिल्ली, बरेली-हरिद्वार रूटों पर डायवर्जन लागू हो जाएगा। सोमवार दोपहर तक डायवर्जन के दौरान इन रूटों के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों में बरेली से बदायूं के लिए 17 और अन्य रूटों पर 32 रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा।

विज्ञापन


सावन का अंतिम सोमवार इस बार 19 अगस्त को है। हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 19 अगस्त तक हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। वहीं शुक्रवार रात से पूरी तरह डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


बदायूं रोड पर कांवड़ियों का दबाव बढ़ने पर बरेली से बदायूं जाने वाले वाहनों को लाल फाटक, रामगंगा पुल पार कर अखा मोड़, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव होते हुए गुजारा जाएगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। भारी भार वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह गुजारे जाएंगे भारी वाहन
- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन ट्यूलिया अंडरपास से आ-जा सकेंगे।
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़-दातागंज बदायूं रोड, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजरेंगे।
- बरेली से आगरा, अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मिलक-शाहबाद-चंदौसी, अनूप शहर, नरौरा, अलीगढ़, होकर आगरा जा सकेंगे।
- बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे। शाहजहांपुर में कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर बरेली से बड़ा बाइपास, भुता-बीसलपुर होते हुए आगे जा सकेंगे।
- इन्वर्टिस तिराहा, बीसलपुर रोड, विलयधाम, बिलवा पुल से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसें व अन्य वाहन पटेल चौक, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed