फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route Diversion implemented on Badaun Road on Ganga Dussehra

गंगा दहशरा आज: बदायूं रोड पर डायवर्जन लागू... रामगंगा की ओर आज वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Sun, 16 Jun 2024 06:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 06:27 AM IST
सार

बरेली में रविवार को गंगा दशहरा पर स्नान पर्व के दौरान बदायूं रोड पर डायवर्जन सख्ती से लागू रहेगा। स्नान खत्म होने तक रामगंगा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Route Diversion implemented on Badaun Road on Ganga Dussehra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गंगा दशहरा के मद्देनजर बदायूं रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन शनिवार रात से ही लागू कर दिया गया। हालांकि, शनिवार को ज्यादा सख्ती नहीं की गई। बदायूं, मथुरा, कासगंज रूट की रोडवेज बसों का शनिवार रात तक निर्धारित रूट से ही संचालन किया गया। रविवार को गंगा दशहरा पर स्नान पर्व के दौरान डायवर्जन सख्ती से लागू रहेगा। स्नान खत्म होने तक रामगंगा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


स्नान पर्वों पर रामगंगा चौबारी घाट पर मेला का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने से यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। स्नान पर्व के दौरान बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बरेली, फरीदपुर, दातागंज होते हुए पास किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बदायूं से आने वाले वाहन इन रास्तों से जाएंगे 
बदायूं से बरेली आने वाले वाहनों को दातागंज, फरीदपुर और बदायूं से देवचरा तिराहा, बल्लिया, दातागंज, फरीदपुर की ओर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामगंगा की ओर चौपुला और लालफाटक की ओर से जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यह वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर की ओर डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला, अलीगंज की तरफ से अखा मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को देवचरा तिराहे की ओर डायवर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग तय करने के साथ बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। श्रद्धालु रामगंगा पुल या फिर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे।

किराये में वृद्धि नहीं करेगा रोडवेज
गंगा दशहरा के मद्देनजर रूट डायवर्जन के दौरान रोडवेज भी रविवार को बदायूं, मथुरा, आगरा रूट की बसों का संचालन परिवर्तित रूट से करेगा। कयास लगाए जा रहे थे कि रूट डायवर्जन के कारण रोडवेज बसों कि किराये में भी एक दिन के लिए बदलाव किया जाएगा। हालांकि, रोडवेज ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि बदायूं रूट पर किराये में एक दिन के लिए बदलाव नहीं किए जाने संबंधी कोई निर्देश मुख्यालय से नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed