फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roster system became a joke, power supply system derailed

Bareilly News: रोस्टर व्यवस्था बनी मजाक, बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 11 Sep 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Roster system became a joke, power supply system derailed
अलीगंज। शारदीय नवरात्र और दशहरा जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति बेपटरी होती जा रही है। बिजली आने और जाने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है, मगर 10 से 12 घंटे की ही आपूर्ति मिल पा रही है। 10 बजे के कटौती के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होते ही कुछ ही मिनट में दोबारा कटौती कर दी जाती है। शाम को आपूर्ति बहाल होती है। सबसे ज्यादा समस्या पिपरिया, सूदनपुर फीडर की है। हर 10 मिनट में कटौती को लोकल फॉल्ट बताकर शटडाउन ले लिया जाता है। शैलेंद्र सिंह, पप्पू, कुलदीप, चरन सिंह आदि किसानों का कहना है कि कृषि वाली बिजली मात्र किसानों को दो-तीन घंटे ही दी जा रही है, जिससे किसानों की फसलें सिचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। इस संबंध में एसडीओ रमेश कुमार को कॉल की, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed