फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roof of house collapsed due to Cylinder blast in bareilly

Bareilly News: आग लगने से फटा सिलिंडर, मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 25 May 2024 09:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 09:06 PM IST
सार

बरेली के कोहाड़ापीर में शुक्रवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक मकान में धमाके के साथ उसकी छत गिर गई। गैस सिलिंडर में आग लगने से घटना हुई थी। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। 

विज्ञापन
roof of house collapsed due to Cylinder blast in bareilly
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के कोहाड़ापीर स्थित एक मकान में शुक्रवार रात सिलिंडर फटने से धमाके के साथ छत गिर गई। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन और पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। परिवार के लोग किसी तरह बचे।

विज्ञापन


कोहाड़ापीर से चाहबाइ रोड निवासी बुजुर्ग राकेश अग्रवाल अपने बेटे अतुल अग्रवाल के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात दोनों पिता, पुत्र खाना खाकर घर की पहली मंजिल पर कमरे में लेटे हुए थे। रात करीब पौने 11 बजे घर में अचानक गर्म हवा बढ़ने का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


सिलिंडर में हुआ धमाका 
इसके बाद दोनों लोग नीचे उतरकर आए। वहां देखा तो सिलिंडर में आग लगी हुई थी। दमकल को सूचना देकर दोनों लोग बाहर निकल आए। दमकल जब तक आग बुझाने आती, उससे पहले ही सिलिंडर में धमाका हो गया। इससे घर में आग फैली तो इन्वर्टर की बड़ी बैटरी भी फट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो धमाकों से कमरे की छत भी गिर गई। घर की दीवारों में दरार आ गई। गनीमत रही कि घर के लोग बच गए। मकान के भूतल पर राकेश के भाई संजय अग्रवाल का फोल्डिंग का गोदाम है, वहां तक आग नहीं पहुंच सकी। वरना और भी नुकसान हो सकता था। 

भाइयों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
हादसे के बाद दोनों भाइयों ने एक, दूसरे पर आरोप लगाया। संजय अग्रवाल ने अतुल अग्रवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने नुकसान कराने की मंशा से जानबूझ कर आग लगाई है। उधर, राकेश अग्रवाल का आरोप है कि संजय यहां नहीं रहते हैं और वही आग लगाकर फरार हो गए होंगे। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed