फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University: The race for admission to government seats has begun, with competition for 8780 seats.

रुहेलखंड विश्वविद्यालय : सरकारी सीटों पर प्रवेश की दौड़ शुरू, 8780 सीटों पर मचेगी होड़

Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University: The race for admission to government seats has begun, with competition for 8780 seats.
यूपी बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्नातक में प्रवेश लेना एक बड़ी चुनौती बन गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और एडेड कॉलेजों में सीमित 8780 सीटों पर प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इन शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को मेरिट या प्रवेश परीक्षाओं को पास करना होगा। जो छात्र इन सीटों पर प्रवेश नहीं ले पाएंगे, उन्हें निजी कॉलेजों या अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना पड़ सकता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सरकारी और एडेड कॉलेजों में स्नातक की कुल 8780 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बरेली कॉलेज छात्रों की पहली पसंद है, जहां स्नातक की 4480 सीटें हैं। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में 1040 सीटें निर्धारित हैं। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर में 700 सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक की छह शाखाएं भी संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और एडेड कॉलेजों में स्नातक के कुछ ही कोर्स सरकारी सीटों पर संचालित हैं। बरेली कॉलेज में स्नातक के लिए सर्वाधिक 4480 सीटें हैं, जो छात्रों की पहली पसंद है। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में कुल 1040 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर में 700 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीमित सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय व एडेड कॉलेज में सरकारी सीटों की उपलब्धता-
कॉलेज कला विज्ञान(गणित-जीव विज्ञान) कामर्स
बरेली कॉलेज 1840 880/720 1040
रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय 440 100/100 100
राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर 720 80/80 160
गन्ना उत्पादक महाविद्यालय 700 - -
राम मनोहर राजकीय डिग्री कॉलेज 540 80/80 -
कन्या महिला महाविद्यालय भूड़ 400 - -
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय 720 - -

-कैंपस में छात्रों के लिए बीटेक की 420 सीटें-
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस में बीटेक की छह अलग-अलग वर्गों में उपलब्ध हैं। इसमें कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 120 सीटें, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन 60, मैकेनिकल 60 व केमिकल इंजीनियरिंग 30 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। इसके अलावा रुविवि कैंपस

कैंपस में इस वर्ष बीटेक एआई भी शुरू होने जा रहा है, इसमें 120 सीटें। इसके अलावा साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय में बीबीए रीटेल कोर्स भी सरकारी सीट पर बीते वर्ष शुरू हुआ है, जिसमें करीब तीस सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed