फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University gave relief, now there will be only one midterm exam instead of two

रुहेलखंड विवि ने दी राहत, अब दो के बजाय एक ही होगा मिडटर्म एग्जाम

Tue, 02 Nov 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University gave relief, now there will be only one midterm exam instead of two
MJP Rohilkhand university
20 दिसंबर तक मिड सेमेस्टर टेस्ट कराकर 31 दिसंबर तक अपलोड करने होंगे अंक
विज्ञापन

बरेली। परास्नातक क ी प्रवेश प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है, उधर मिड टर्म एग्जाम को लेकर छात्र और शिक्षक असमंजस में थे। मामले को गंभीरता से लेकर अमर उजाला ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की समस्या पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेकर अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अब दो नहीं बल्कि एक ही मिड टर्म एग्जाम होगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सभी महाविद्यालयों को जारी दिशानिर्देश के तहत अब आठ नवंबर के बजाय 20 नवंबर तक परीक्षा कराने को कहा गया है। साथ ही, दो मिडटर्म के बजाय एक ही मिडटर्म परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों को परीक्षा के बाद आंतरिक मूल्यांकन कर अंक 31 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है। हालांकि, इस तिथि के बाद महाविद्यालयों द्वारा अंक अपलोड करने पर उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से शिक्षकों और विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में जारी आदेश में नई शिक्षा नीति के तहत आठ नवंबर तक पहली मिडटर्म परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों के अनुसार वर्ष 2022 की शुरुआत में दूसरी मिडटर्म परीक्षा कराने का आदेश था। साथ ही, उनका मूल्यांकन कर अंक अपलोड करने के लिए समय भी कम मिल रहा था। इसे लेकर शिक्षक और छात्र परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम अंक मिलने और फेल होेने की आशंका
दरअसल, अभी प्रवेश ही पूरे नहीं हो सके हैं। कई विद्यार्थियों को सिलेबस का ही पता नहीं है। कक्षाएं सुचारु नहीं हो सकी हैं। इससे विद्यार्थियों को पठनपाठन समेत परीक्षा की तैयारी के लिए कम वक्त मिल रहा था। तैयारी पूरी न होने से परीक्षा में कम अंक मिलने या फेल होने की आशंका थी। हालांकि, अब जारी शेड्यूल के तहत मिडटर्म परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का ही तय हुआ है। 20 अंक मिड टर्म टेस्ट और पांच अंक एसाइनमेंट और क्विज के निर्धारित किए गए हैं। कुलसचिव ने नए आदेश के तहत परीक्षा के लिए तैयार रहने का आदेश महाविद्यालयों को जारी कर दिया है।

दो नवंबर तक बढ़ी एलएलबी में प्रवेश के आवेदन की तिथि
बरेली कॉलेज के एलएलबी पाठ्यक्रम में चल रहे प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि अब दो नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि दो नवंबर की रात 12 बजे तक ही प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी और फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया कि अभी तक करीब 380 आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed