{"_id":"5f5d1ce08ebc3e984877e134","slug":"robbry-in-rithaura-bareilly-news-bly4196132101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौरा में कच्छा-बनियान गिरोह का तांडव ,ढाई घण्टे तक हुई लूटमार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिठौरा में कच्छा-बनियान गिरोह का तांडव ,ढाई घण्टे तक हुई लूटमार,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/रिठौरा। कच्छा बनियानधारी गिरोह केे बदमाशों ने गली के कुत्तों को जहर खिलाने के बाद तीन घरों में डकैती डाली। ढाई घंटे तक इस वारदात के दौरान बदमाशों ने तीनों घरों में सारे लोगों को बंधक बनाए रखा। सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने पहले तो घटना को ही खारिज कर दिया और फिर उसे चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज निपटा दिया। वारदात के बाद से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है।
रिठौरा में जीएलबी स्कूल के पड़ोस में रहने वाले भूपराम अपनी पत्नी सहित रिश्तेदारी में गए थे। उनका बेटा विकास और वृद्ध चाचा घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे आधा दर्जन कच्छा-बनियान धारी हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दोनों को सोते पर ही दबोच लिया और फिर चारपाई से बांध दिया। बुजुर्ग की जेब से 600 रुपये लूट लिए। विकास के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने पड़ोसी सियाराम के घर का दरवाजा खुलवाने को कहा, लेकिन शोरशराबा सुनकर विकास के भाई-बहन जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया।
इस पर बदमाश वहां से भागकर कृष्णानगर कॉलोनी में झा धमके। वहां आईवीआरआई के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास के घर में घुसे। विकास और उनकी पत्नी पर तमंचा तानकर बदमाशों ने घर में रखे करीब एक लाख रुपये के जेवरात और आठ हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश मियां के तालाब पर बनी कोठरी में रहने वाले जाटवपुरा मोहल्ले के चंद्रपाल के घर पहुंचे। इन दिनों चंद्रपाल के बहनोई पूरनलाल भी उनके घर आए हुए थे। चंद्रपाल के घर से बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये के जेवरात और 17 हजार की नकदी लूट ली। घरवालों ने विरोध किया तो मारपीट कर उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने वारदात करने से पहले गली के तीन कुत्तों को भी जहर देकर मार डाला। सुबह लोगों ने देखा कि कुत्तों के मुंह से झाग निकल रहे थे। लोगों का कहना है कि कुत्तों के भौंकने से लोग जाग जाते या कुत्ते बदमाशों पर हमला कर सकते थे, लिहाजा बदमाशों ने उन्हें जहर देकर मार डाला।
सूचना देने के बाद कई घंटों तक
घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस
तीन घरों में डकैती पड़ने की सूचना रिठौरा पुलिस चौकी पर दी गई लेकिन कार्रवाई करना तो दूर दोपहर तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई। इसके बाद जब मीडियाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचने लगे तो पुलिस ने वहां जाकर औपचारिकता निभाई और घटना पर संदेह जताकर लौट गई। बाद में पुलिस ने घटना की चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली।