फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery worth Rs 40 lakh by holding family hostage at gunpoint in Pilibhit

UP: पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात, किराया व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर 35 लाख का डाका

Wed, 31 Jan 2024 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में तमंचे की बल पर परिवार को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को पीटा। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
Robbery worth Rs 40 lakh by holding family hostage at gunpoint in Pilibhit
Pilibhit Robbery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में मैगलगंज हाईवे पर रंपुरा गांव में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर में परिजनों को बंधक बनाकर सात बदमाश 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपये नकद लूटकर ले गए। हथियारबंद बदमाश सभी के मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। पहले 15 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही जा रही थी, बाद में तहरीर में छह लाख ही बताए गए। डकैती के इस मामले को लूट बताने पर व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


यह वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। मोहल्ला साहूकारा के मूल निवासी सुनील चार साल से कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में नया मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। मकान में ही किराने की दुकान है। सुनील के मुताबिक वह दुकान बंद कर ऊपर कमरे में पहुंचे ही थे कि कुछ ही देर बाद बाहर जाल का कुंडा खटखटाने की आवाज आई। पत्नी साधना के कहने पर वह दरवाजे पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विरोध पर जान से मारने की धमकी 
डकैतों ने मोनू और गाजा नाम लेते हुए उनके बारे में पूछा तो सुनील ने इन नाम के लोगों के न होने की बात कही। इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। विरोध के बीच डकैत गोली मारने की धमकी देते हुए सुनील को अपने साथ घर के अंदर ले आए। तीन बदमाश तमंचे और दो चाकू लिए हुए थे। इन्हें दिखाकर बेटे अभिनव और बेटी उन्नति को भी धमका दिया। इसके बाद डकैतों ने अलमारियां खोलकर नकद रुपये और करीब 20 लाख रुपये के साढ़े चार सौ ग्राम सोने, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार सुबह व्यापारियों के विरोध की सूचना मिलने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे। तहरीर के अनुसार ही रिपोर्ट लिखने के लिए एसपी का आश्वासन मिलने पर वे शांत हुए। बुधवार रात दर्ज हो सकी रिपोर्ट में बताया गया घर में घुसे पांच बदमाश छह लाख रुपये नकद और 20 लाख के जेवर लूट ले गए। एसपी अतुल शर्मा ने घटना के खुलासा के लिए चार टीमें गठित की हैं। 

कार से आए थे डकैत
सुनील ने बताया कि डकैत कार से आए थे। कार घर से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे खड़ी कर दी थी। इसकी जानकारी उनके बेटे अभिनव को तब हुई जब डकैत डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) निकालन के लिए उसे दुकान खुलवाने के लिए नीचे ले गए। एक डकैत कार में ही बैठा था, जबकि एक दुकान के बाहर खड़ा था। पांच डकैत घर में घुसे थे।

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि व्यापारी सुनील की ओर से छह लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात, डीवीआर, दो मोबाइल लूटने की तहरीर दी गई है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed