{"_id":"5eed1b718ebc3e42df17f836","slug":"robbery-at-school-operator-s-house-in-cb-ganj-report-registered-in-theft-bareilly-news-bly4098399123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में स्कूल संचालक के घर डकैती, रिपोर्ट चोरी में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में स्कूल संचालक के घर डकैती, रिपोर्ट चोरी में दर्ज
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
परिवार को कमरे में बंधक बनाकर लाखों का माल समेट ले गए बदमाश
विज्ञापन
रात की घटना को दोपहर तक दबाए रही पुलिस, फिर चोरी में दर्ज किया मामला
सीबीगंज। गुरुवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक स्कूल संचालक के घर धावा बोलकर लाखों रुपये का नकदी जेवर लूट लिया। हथियारों के दम पर परिवार का कवर करके आधा घंटे तक जमकर लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस देर रात के मामले को दोपहर तक दबाए बैठी रही। उसके बाद मामले को डकैती की जगह महज चोरी में दर्ज करके घटना को रफादफा कर दिया।
घटना सीबीगंज के गांव वोहित में हुई। गांव निवासी जयपाल उर्फ बादल स्कूल परिसर में बने अपने आवास के बाहर मैदान में अपनी पत्नी जयंती देवी व दो छोटे बच्चों आरव और आर्य के साथ सो रहे थे। गुरुवार देर रात करीब छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और सोमपाल नाम से आवाज दी। इसके बाद तमंचे के बल पर सभी को बंधक बना लिया। गमछे व रस्सी से पति पत्नी के हाथ पीछे कर बांध दिए। फिर बदमाशों ने अलमारी की चाबी मांग कर उसमें रखे सोने के झुमकी, झाले, दो जोड़ी पायल आदि लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण समेत करीब 18 हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। बंधक बने पीड़ितों ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले और शोर मचा दिया। साथ ही फोन पर अपने परिवार के लोगों व पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने की जगह उल्टा पीड़ित को ही डराने धमकाने लगी। बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है। तीन बदमाश घर में घुसे थे। जबकि तीन बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। सभी बदमाश कच्छा बनियान में व हाथों में तमंचे व लोहे की रॉड लिए हुए थे। देर रात के मामले को पुलिस शाम तक दबाए बैठी रही। जिसके बाद महज चोरी की धारा में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात की घटना को दोपहर तक दबाए रही पुलिस, फिर चोरी में दर्ज किया मामला सीबीगंज। गुरुवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक स्कूल संचालक के घर धावा बोलकर लाखों रुपये का नकदी जेवर लूट लिया। हथियारों के दम पर परिवार का कवर करके आधा घंटे तक जमकर लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस देर रात के मामले को दोपहर तक दबाए बैठी रही। उसके बाद मामले को डकैती की जगह महज चोरी में दर्ज करके घटना को रफादफा कर दिया।