{"_id":"582cb0254f1c1b61369000f0","slug":"robbers-lay-their-hands-on-the-earnings-of-women-s-savings","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े एकता नगर चौराहे पर 2.10 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े एकता नगर चौराहे पर 2.10 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Robbers lay their hands on the earnings of women's savings
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन दहाड़े एकता नगर चौराहे पर बाइक सवार लुटेेरे डीसीएम शुगर मिल, मुरादाबाद के प्रोडक्शन इंचार्ज संजीव की पत्नी ममता गंगवार के हाथ से पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में उनकी जमा पूंजी के 2.10 लाख रुपये थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शाहदाना के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक की बातचीत में उसकी भूमिका को लेकर संतुष्ट नहीं है।
मीरगंज मनकरा गांव में ममता गंगवार का मायका है। उनके मामा मूलचंद गंगवार उप निदेशक (प्रशासन) मंडी समिति, लखनऊ मैं तैनात हैं। थाना प्रेमनगर के गुलमोहर पार्क राजेंद्र नगर में उनका मकान है। उन्हीं के घर से ममता की छोटी बहन डाक्टर दुर्गेश गंगवार की नौ दिसंबर को खुशलोक अस्पताल में तैनात डॉक्टर त्रिभुवन गंगवार से शादी होनी है। दुर्गेश कुर्मांचल नगर में क्लीनिक चलाती हैं। ममता मुरादाबाद से बहन की शादी की तैयारियों के लिए आईं थीं। बुधवार को वह भाई को साथ लेकर एकता चौराहे पर स्थित अर्बन कॉआपरेटिव बैंक की शाखा में अपनी जमा पूंजी के दो लाख 10 हजार रुपये जमा करने को आई थीं। नोट उन्हें नोट बदलकर भी ले जाने थे। बैंक में उनके नोट बदलने से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद वह भाई के साथ पैदल ही बैंक से निकलकर चौराहा पार कर रही थीं। इस बीच सलेक्शन प्वाइंट की तरफ से क्रीम कलर की अपाचे बाइक पर सवार होकर दो लुटेरे आए। उनसे से पीछे बैठे लुटेरे ने ममता का पर्स छीन लिया और डेलापीर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही चेकिंग शुरू कर दी गई। शाहदाना के एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। महिला उसकी पहचान कर रही है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। बिना जांच पड़ताल के किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
फुटेज के सहारे लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर देखी। ममता ने बताया कि लुटेरे में एक नीला शर्ट पहने था। दो स्थानों पर मिले सीसीटीवी फुटेज में नीली शर्ट वाला दिखाई तो दे रहा है, लेकिन तस्वीर धुंधली होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद वारदात भी घट गईं
डीआईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि नोटबंदी के बाद आपराधिक वारदात में कमी आई है। चोरी और लूट की घटनाओं में कमी आई है। इसके पीछे यह भी है कि पुलिस दिन भर मूवमेंट में आ रहती है। बैंकों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने की जरूरत है।