फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   robbary

बदमाशों ने बीएल एग्रो के ऑपरेटर को लूटा

Wed, 11 Feb 2015 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
robbary

विज्ञापन
जोगीठेर गांव निवासी राकेश कुमार ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पिस्तौर रोड पर डूडा कॉलोनी के पास आम के बाग के पास रस्सा डालकर बदमाशों ने राकेश की बाइक रोक ली। बदमाशों ने बाइक छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसकी पिटाई क रके बाइक छीन ली और जेब से एक हजार रुपये निकालने के बाद उसे हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। किसी तरह आजाद होकर राकेश थाने पहुंचा और पूरा वाकया बताया, लेकिन पुलिस ने लूट की घटना के बावजूद उससे चोरी की तहरीर बनवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में राकेश से लिखवाया गया है कि सोमवार रात 10.50 बजे उसकी बाइक बाग के पास खड़ी थी। वह किसी काम से डूडा कॉलोनी गया था। इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई। सीओ द्वितीय मुकुल द्विवेदी ने बताया कि घटना लूट की है तो जांच कराकर उसी हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed