{"_id":"69fb1c704632be9e8f03a40b","slug":"roadways-workshop-wall-collapsed-on-the-road-car-damaged-in-bareilly-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार सड़क पर गिरी, कार चकनाचूर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार सड़क पर गिरी, कार चकनाचूर, चालक घायल
Wed, 06 May 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 06 May 2026 04:18 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार ढह गई। इसके मलबे की चपेट में आकर एक कार चकनाचूर हो गई और उसका चालक छोटेलाल घायल हो गया।
विज्ञापन
दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जिम्मेदारों की बेपरवाही से बुधवार सुबह सात बजे बारादरी थाना क्षेत्र में इसाइयों की पुलिया से कटरा चांद खां जाने वाले रास्ते पर सिंधु नगर कॉलोनी के सामने रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार ढह गई। मलबे की चपेट में आकर एक कार चकनाचूर और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार का चालक छोटेलाल घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। अन्यथा जनहानि हो सकती थी।
रोडवेज के सेटेलाइट बस अड्डा से ही लगे हुए बरेली, रुहेलखंड और रीजनल वर्कशॉप हैं। वर्कशॉप की बाहरी दीवरें काफी जर्जर हो चुकी हैं। एक दीवार सिंधुनगर के सामने हैं, जबकि दूसरी दीवार सिंधुनगर के सामने स्थित मंदिर के पास से पीलीभीत बाइपास तक है। सिंधुनगर के सामने मंदिर से सटी हुई आठ मीटर की दीवार कई दिन से सड़क की ओर झुकी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में रोडवेज के अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

जेसीबी से हटाया गया मलबा
बुधवार सुबह सात बजे इस दीवार का पांच मीटर का हिस्सा भरभरा कर ढह गया। इस दौरान यहां से गुजर रही कार के ऊपर मलबा आकर गिरा। मलबे में दबकर कार पिचक गई। गनीमत रही कि हादसा सुबह के समय हुआ। दिन में यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। हादसा अगर दिन में होता और कार में अन्य लोग भी होते तो जनहानि भी हो सकती थी। सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और सड़क पर आवागमन बंद कर जेसीबी के जरिये मलबा हटवाया गया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि वर्कशॉप की काफी पुरानी दीवार बुधवार सुबह गिर गई। यहां पर नई दीवार बनवाई जाएगी। अन्य दीवारों की भी जांच कराकर जरूरत के अनुसार मरम्मत कराने पर नई दीवारें बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।