{"_id":"66ba8b890ef255ace80f5185","slug":"roadways-started-preparations-for-rakshabandhan-instructions-to-keep-all-buses-onroad-bareilly-news-c-4-lko1018-458224-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज ने शुरू की रक्षाबंधन की तैयारी, सभी बसें ऑनरोड रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज ने शुरू की रक्षाबंधन की तैयारी, सभी बसें ऑनरोड रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रोडवेज मुख्यालय ने 14 से 20 अगस्त तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। सभी मार्गों पर चालक-परिचालकों की ड्यूटी पहले से तय करने का आदेश भी दिया है। रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जानी है। इसके लिए बसों के संचालन समेत अन्य व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है।
रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने रोडवेज के कर्मचारियों और अधिकारियों को 14 से 20 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत करने पर रोक लगा दी है। आरएम, एसएम और सभी एआरएम को रक्षाबंधन के मद्देनजर सभी बसों को ऑनरोड रखने का आदेश दिया है।
रक्षाबंधन पर 24 घंटे के लिए बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर ऐसे मार्गों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है जिन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। 17 से 22 अगस्त तक अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाना है। इस अवधि में कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
इन छह दिनों में 1800 किमी यात्रा पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1800 किमी से ज्यादा बस चलाने पर प्रति किमी 55 पैसे की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कार्यशाला कर्मचारियों को एक मुश्त 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारो डिपो की शत प्रतिशत बसों को पूरी तरह से फिट किया जा रहा है। संवाद