{"_id":"64ceb6005ae73b30470b29e7","slug":"roadways-earnings-decreased-md-expressed-displeasure-bareilly-news-c-4-noi1138-221781-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज की कमाई घटी, एमडी ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज की कमाई घटी, एमडी ने नाराजगी जताई
Sun, 06 Aug 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के आरएम दीपक चौधरी और बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव एमडी मासूम अली सरबर के निशाने पर आ गए हैं। अगस्त में तीन दिन की समीक्षा के दौरान बरेली रीजन में स्थिति खराब पाई गई है। बरेली में ही रोडवेज की रोजाना करीब 25 लाख रुपये की कमाई घटी है। पिछले दिनों एमडी की ओर से आरएम और एआरएम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा चुकी है। इसके बाद भी सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जीएम टेक्निकल और रीजन के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने एमडी की समीक्षा बैठक के बाद आरएम और एआरएम को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पुराना बस अड्डा और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का बुरा हाल है। बरेली डिपो की बसों को मनमानी करते हुए मात्र 25 प्रतिशत लोड फैक्टर पर चलवाकर निगम को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बड़ी संख्या में बसें वर्कशॉप से ही बाहर नहीं आ रहीं। उन्होंने आरएम और एआरएम को निर्देश दिए हैं कि ऐसे पांच चालक जो प्रतिदिन खराब डीजल औसत दे रहे हैं और ऐसे पांच परिचालक जो खराब लोड फैक्टर दे रहे हैं उनकी सूची तैयार की जाए। एमडी ने कहा है कि बरेली को रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की आमदनी होनी चाहिए लेकिन यह 75-76 लाख ही हो रही है। सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।