फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways buses will run free for 48 hours for women on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर तोहफा: बहनों के लिए 48 घंटे फ्री चलेगी रोडवेज बसें, नहीं लगेगा टिकट

Tue, 13 Aug 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

इस बार भी रक्षाबंधन पर 48 घंटे तक रोडवेज बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Roadways buses will run free for 48 hours for women on Rakshabandhan
डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। रोडवेज बसें 18 अगस्त की रात 12 बजे से बहनों के लिए फ्री हो जाएंगी, जो 20 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेंगी। बहनों को मुफ्त सफर कराने के लिए रोडवेज ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है। रक्षाबंधन के खास त्योहार पर भीड़ अधिक होने की वजह से सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


भाई-बहन के त्योहार में परिवहन निगम महिलाओं को 48 घंटे फ्री सफर कराएगा। सरकार के निर्देश के बाद लखीमपुर और गोला डिपो ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लखीमपुर और गोला डिपो ने बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 20 हजार से अधिक महिलाओं को रोडवेज से मुफ्त सफर कराया था। 
विज्ञापन


सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त सफर 
इस साल भी सरकार ने 19 अगस्त को होने वाले रक्षाबंधन को लेकर 48 घंटे रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराएगा। इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। इसमें रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा रहेगी। भीड़ बढ़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालक व अन्य स्टाफ को प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम गीता सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर रहेगा। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए मुफ्त सफर रहेगा। भीड़ बढ़ने पर बसों फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या देखकर बसों के रूट बदलकर भी संचालन किया जाएगा। कर्मचारियों की छ्ट्टी निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed