फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways buses also diverted on Badaun Road, fare increased by Rs 17

Bareilly News: बदायूं रोड पर रोडवेज बसें भी डायवर्ट, 17 रुपये बढ़ा किराया

Tue, 23 Jul 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses also diverted on Badaun Road, fare increased by Rs 17
बरेली। रविवार रात से बरेली-बदायूं हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। रोडवेज बसों को डायवर्ट किए जाने के बाद बदायूं-बरेली के बीच किराया 17 रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन

बरेली से बदायूं जाने वाली रोडवेज बसों को बरेली से भमोरा-आंवला-कुंवरगांव-बदायूं होते हुए चलाया गया। वापसी में बदायूं से कुंवरगांव-आंवला-भमोरा-बरेली रूट से बसों को चलाया गया। बदायूं से बरेली का किराया 75 रुपये है। रूट डायवर्जन के कारण रविवार रात और सोमवार दोपहर तक बरेली-बदायूं के बीच यात्रियों को 92 रुपये देना पड़ा। बरेली से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को बरेली-बदायूं-बिल्सी-मुजरिया-सहसवान होते हुए चलाया गया। वापसी में दिल्ली-सहसवान-बिसौली-आंवला-अलीगंज होते हुए बरेली की ओर भेजा गया। बरेली से दिल्ली जाने वाली कुछ बसों को मुरादाबाद से अनूपशहर होते हुए डायवर्ट करना पड़ा। इन रूटों पर भी यात्रियों को 30 से 35 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ा। हालांकि, शाम होने से पहले डायवर्जन खत्म होने के साथ यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

वाया मुरादाबाद सात-आठ घंटे में पूरा हुआ दिल्ली का सफर
दिल्ली के लिए रोडवेज बसें वाया मुरादाबाद और वाया बदायूं-सहसवान होते हुए चलती हैं। रविवार रात से इन रूटों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों को डायवर्ट करना पड़ा। बरेली से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली के सफर में अधिकतम 5:30 घंटे लगते हैं, लेकिन रविवार रात और सोमवार को दिन में मुरादाबाद और गढ़ के बाद हाईवे की एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया। दूसरी लेन से वाहनों को चलाया गया। कई स्थानों पर जाम के कारण बरेली-दिल्ली का सफर पूरा करने में सात से आठ घंटे तक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर जगह-जगह रोके गए भारी वाहन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार आधी रात से ही भारी वाहनों को हाईवे पर जगह-जगह रोक दिया गया। सोमवार दोपहर बाद इन वाहनों को रवाना किया गया। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ रूटों के अलावा बरेली होते हुए बदायूं, आगरा, मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों को झुमका चौराहा होते हुए पास कराया गया। दिल्ली की ओर से आने वाले पीलीभीत और टनकपुर के वाहनों को भी झुमका चौराहा होते हुए पास कराया गया। यूं तो रूट डायवर्जन रविवार को ही लागू कर दिया गया था, लेकिन कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण यह ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। सोमवार सुबह रामपुर के मिलक में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में चार यात्रियों की मौत और 40 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर बरेली पहुंची तो भारी वाहनों का हाईवे पर संचालन रोक दिया गया। सोमवार दोपहर तक हाईवे से कांवड़ियों के जत्थों का आवागमन कम होने के बाद वाहनों को डायवर्ट रूट से रवाना किया गया। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि सभी प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed