{"_id":"6611bc8f43c146160a0830b5","slug":"road-worth-rs-20-crorecomplete-on-paper-incomplete-on-the-spot-bareilly-news-c-4-bly1034-376858-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 20 करोड़ की सड़क...कागजों में पूरी, मौके पर अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 20 करोड़ की सड़क...कागजों में पूरी, मौके पर अधूरी
Sun, 07 Apr 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शुगर फैक्टरी से नाथ कॉरिडोर के गेट तक बीडीए की तरफ से बनवाई गई 20 करोड़ रुपये की सड़क सवालों में घिर गई है। बीडीए का दावा है कि तीन किलोमीटर तक इस सड़क को सिक्स लेन कर दिया गया है। पूरी सड़क बना दी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि कई जगह फर्म ने एक लेन डाली ही नहीं। मौके पर साफ दिख रहा है लेकिन बीडीए मानने को तैयार नहीं।
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद बीडीए ने बदायूं रोड को बनाना शुरू किया था। शुगर फैक्टरी के सामने से इसे नाथ कॉरिडोर के गेट तक तीन किलोमीटर बनाया जाना था। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि डिवाइडर के दोनों तरफ 10.50-10.50 मीटर हॉट मिक्स सड़क बनाई गई है। वर्ष 2022 से शुरू हुआ काम चार महीने पहले पूरा हो चुका है और तीन किलोमीटर तक पूरी सड़क सिक्स लेन कर दी गई है। बीडीए के दावे की जब पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। करगैना बाजार से थोड़ा आगे से लेकर पुलिस चौकी व बालाजी मंदिर मोड़ तक एक लेन डाली ही नहीं गई, लेकिन बीडीए इसे मानने को तैयार नहीं। यह हाल तब है जबकि सड़क खुद हकीकत बयां कर रही है। साफ है कि सड़क बनाने में बीडीए और फर्म ने मिलकर मनमानी की है, लेकिन हैरत की बात यह है कि बीडीए के जिम्मेदार अधिकारी इसे मानने को तैयार नहीं।
-- --
फोटो-
डिवाइडर किया जा रहा ऊंचा
अधिशासी अभियंता ने बताया कि चौरासी घंटा मंदिर से 900 मीटर का टुकड़ा आधा मीटर ऊंचा किया गया है। चूंकि इस हिस्से में पानी भरता था इसलिए इसे ऊंचा करना पड़ा। सड़क ऊंची होने के कारण डिवाइडर छोटे रह गए थे, इसलिए इसे तोड़कर दूसरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
फोटो-
चौरासी घंटा मंदिर के सामने सड़क ही नहीं डाली
सड़क डालने के नाम पर किस कदर खेल किया गया यह इस सड़क पर जाने पर खुद पता चल जाएगा। बदायूं रोड पर चौरासी घंटा मंदिर के सामने वाले टुकड़े में सड़क डाली ही नहीं गई। यहां मंदिर के सामने लंबे अर्से से सड़क खराब है। यहां देखने से ही पता चल रहा है कि मंदिर से पहले तक ही सड़क बनाई गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार पूरी तरह से पल्ला झाड़ रहे हैं।
वर्जन-
तीन किलोमीटर तक हॉट मिक्स सड़क डालकर इसे सिक्स लेन कर दिया गया है। अब महज उस पर फाइनल लेयर पड़नी है। चूंकि वह सर्दियों में नहीं पड़ सकती थी, इसलिए ठेकेदार को इसी महीने में इस काम को पूरा करने के लिए कहा गया है।
- आद्या प्रसाद नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, बीडीए