{"_id":"68192ccdd274b18e5b0316a3","slug":"road-repair-on-paper-pedestrians-are-facing-difficulties-bareilly-news-c-4-lko1064-633726-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कागजों पर सड़क की मरम्मत, राहगीर खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कागजों पर सड़क की मरम्मत, राहगीर खा रहे हिचकोले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। धोबी चौराहे से मॉडल टाउन के लिए जाने वाली सड़क पिछले दो साल से खस्ताहाल है। शिकायत के बाद नगर निगम के जिम्मेदारों ने कागजों पर सड़क की मरम्मत होना भी दर्शा दिया। मौके पर स्थिति जस की तस है। इस वजह से राहगीर परेशान हो रहे हैं। रविवार को हुई बारिश के बाद यहां से निकलना मुहाल है। क्षेत्रीय लोगों ने अब फिर से शिकायत दर्ज कराई है।
मॉडल टाउन निवासी राघवेंद्र मेहरोत्रा ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका क्षेत्र भूड़ और कानूनगोयान दो वार्डों में बंटा हुआ है। इस वजह से धोबी चौराहे से मॉडल टाउन के लिए जाने वाली सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। 18 अक्तूबर 2024 को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। इस प्रकरण को अवर अभियंता वीर प्रताप पटेल को भेजा गया।
19 अक्तूबर 2024 को पोट होल मशीन से रिपेयर कार्य प्रगति का अपडेट भी किया गया, लेकिन मौके पर कोई आया ही नहीं। उन्होंने 19 अक्तूबर को ही दोबारा कार्य ना होने की बात कही लेकिन फिर कोई सुनवाई नहीं हुई। 28 अक्तूबर को फिर से शिकायत दर्ज कराई मगर निस्तारण फिर भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
रविवार को बारिश हुई तो क्षेत्रीय लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया। इस कारण से उन्होंने अब फिर से शिकायत की है। संवाद
--
सड़क को ठीक कराया जाएगा, अगर शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए तथ्य ठीक है तो उसे भी दिखवाएंगे। एस्टीमेट में भुगतान होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त