फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   road

सीएम के कार्यक्रम में लगी ईंटें उखेड़कर सड़क बनवाई

Wed, 11 Feb 2015 12:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Feb 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
चारों पर आरोप यह भी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के मैदान में नगर निगम ने जो ईंटें लगवाई थीं, उनके उखेड़कर सड़क बनवाई और कालेज के खाते से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

काजी अलीमुद्दीन हैदर, सीनियर नायब सदर, बोर्ड ऑफ कंट्रोल पुराना शहर और काजी मोहम्मद इसरार नायब सेक्रेटरी, नाहर खां स्ट्रीट बदायूं ने बताया कि दा लोकल आल इंडिया मुस्लिम एजूकेशन कांफ्रेस का कार्यालय इस्लामियां इस्लामियां में है। यह सोसायटी एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज, इस्लामियां गर्ल्स कालेज, बेसिक स्कूल और मांटेसरी स्कूल को संचालित कर ती है। सोसायटी का बोर्ड ऑफ कंट्रोल सुप्रीम गवर्निग कंट्रोल बाड़ी है।  सोसायटी की प्रबंध समिति तीन साल के लिए बोर्ड ऑफ कंट्रोल द्वारा चुनी जाती है। 18 जून 2008 को प्रबंध समिति के चुनाव में अजीज को अध्यक्ष, शकील हुसैन को सचिव, सैयद कमर अली को कोषाध्यक्ष चुना गया था। प्रबंध समिति का 17 जून 2011 को कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उसके बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है। प्रबंध समिति ब्लैक लिस्ट हो गई है। सोसायटी की इस्लामियां और इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में 100 दुकान और उनके पीछे गोदाम हैं। इसका लगभग 65 हजार रुपये किराया आता है। इसके अलावा दुकानों की पगड़ी आदि से भी आमदनी है। प्रबंध समिति ही इस रकम को वसूलती है। उसे बैंक खाते में जमा कराना होता है। प्रबंध समिति पिछले साढ़े छह साल से सोसायटी के धन और संपति को खुर्द बुर्द कर रही है। 9 अगस्त 2012 और 7 दिसंबर 2013 को सोसायटी के बोर्ड ऑफ कंट्रोल की पूर्व अनुमति के बिना खाते से सात लाख 50 हजार रुपये बदनीयती से निकालकर बांटकर हड़प लिए हैं। अजीज अहमद इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज के तथाकथित प्रबंध हैं, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कमर अली एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के कथित प्रबंधक है। इन लोगों ने प्रबंध समिति के सचिव शकील हुसैन से सांठगांठ करके विद्यालयों के विकास के नाम पर अनाधिकृत रूप से हड़प लिए हैं। कई दुकानों की किराएदारों की किराएदारी बदल दी गई है। किराएदार संजय इंटर प्राइजेज और अमर दीप आटो मोबाइल की छत पर रकम लेकर दो मंजिला इमारत बनवा दी और उससे रुपये लेकर हड़प लिए। एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज कैमिस्ट्री लैब के पीछे की जगह एक दुकानदार को मोटी रकम लेकर दे दी। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। लोहे के एंगिल भी निकालकर बेच दी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा लगाई गई  ईंटों से कालेज में सड़क बनवा ली और समिति के खाते से पैसा निकाल लिया। कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ सीओ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इन आरोप की जांच एसएसपी ने सीओ को सौंपी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed