{"_id":"6926148faf1abf123c090abe","slug":"road-construction-work-stuck-for-a-year-bareilly-news-c-4-1-bly1039-773368-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक साल से अटका रोड का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक साल से अटका रोड का निर्माण कार्य
विज्ञापन
सिरौली। लापरवाही के चलते एक साल से कस्बे से श्मशान घाट के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। इसका मुख्य कारण कुछ किसानों का अड़ियल एवं जिद्दी रवैया अपनाना माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री के आदेश के बाद भी इस मुद्दे को अफसर नहीं निपटा पाए हैं। लोगों ने डीएम से अटके निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराने की मांग की है।
कस्बेवासियों की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के प्यास मोहल्ले से श्मशान घाट तक 900 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए गत वर्ष लगभग 30 लाख रुपये से टेंडर कर दिया। लेखपाल की पैमाइश के बाद ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया। तभी 600 मीटर सड़क बनने के बाद रामगंगा मोड़ पर किसानों ने सड़क को अपनी जगह बताकर काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि रास्ता राहगीरों ने उनके खेतों में बना ली थी। यह जगह हमारे खेतों की है। तब से इस मार्ग पर निर्माण कार्य रुका हुआ है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग का प्रयोग लोग श्मशान घाट तक जाने के लिए करते हैं। रामगंगा के पास नियमित रेत लेने के लिए वाहन आवागमन करते रहते हैं। जायद फसल के किसान भी यही से आवागमन करते हैं। लेकिन रास्ता न बनने से लोग परेशान हैं। संवाद
अब भी कच्चे रास्ते से गुजर रहे लोग
इस मामले में कैबिनेट मंत्री के आदेश पर नगर पंचायत के ईओ, नायाब तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे। अफसरों ने समझाया था कि सड़क बनने से उनकी जमीनों की कीमतें दो गुना बढ़ जाएंगी, लेकिन किसान नहीं माने। हालांकि कच्चा रास्ता चालू है, जहां से लोग गुजरने को मजबूर है।
विज्ञापन
--
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि एक बार फिर किसानों को मनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधूरे कार्य को पूरा कराया जा सके।