फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road construction incomplete, traffic disrupted for four months

Bareilly News: सड़क निर्माण अधूरा, चार माह से आवागमन बाधित

Sat, 06 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road construction incomplete, traffic disrupted for four months
सिरौली। कस्बे से श्मशान घाट के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य चार माह से लटका पड़ा है। अब अधिकारियों ने किसानों के जिद्दी रवैये के आगे हाथ खड़े कर दिए हैं। नतीजतन इस सड़क पर आवागमन अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। परेशान क्षेत्रवासियों ने अब डीएम से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बावासियों के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के प्यास मोहल्ले से श्मशान घाट तक 900 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए गत वर्ष लगभग 30 लाख रुपये मंजूर कर टेंडर कर दिया। लेखपाल के पैमाइश के बाद ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया। तभी 600 मीटर सड़क बनने के बाद रामगंगा मोड़ पर कुछ सड़क को किसानों ने अपनी जगह बताकर काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस मामले को सुलझाने के लिए केबिनेट मंत्री के आदेशों पर तहसील अधिकारियों के साथ स्वयं एसडीएम ने मौके पर किसानों को समझाया, लेकिन किसान नहीं माने। पक्का रास्ता न बनने से लोगों को ऊबड़-खाबड़ वाले कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। इससे परेशान क्षेत्र के लोगों ने अब सीधे डीएम से हस्तक्षेप कर अधूरे पड़े सड़क को ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed