{"_id":"630468578c97ca01c0477ed1","slug":"road-accident-news-car-collided-with-tree-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बदायूं में पेड़ से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बदायूं में पेड़ से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार घायल
Tue, 23 Aug 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:10 AM IST
सार
बदायूं के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें प्रियांक (26) पुत्र गोरे सिंह, रुचि (28) पत्नी प्रशांत सिंह और उनके पांच वर्षीय बेटे शशांक की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के लोग हैं। यह दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के रहने वाले थे। सभी लोग सोमवार रात खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें देवर, मां और बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।