{"_id":"61269d0b8ebc3e7a1211ed97","slug":"road-accident-in-aurangabad-bareilly-news-bly4574855192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नानी मियां के बड़े बेटे एक्सीडेंट में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नानी मियां के बड़े बेटे एक्सीडेंट में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नबीरे आला हजरत मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां के बेटे मौलाना समदान रजा खां और उनका ड्राइवर सैय्यद हुमायूं मुजीब औरंगाबाद के बोकारो में हुए हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
समदान रजा खां उर्फ समदानी मियां अपने दो बेटों के साथ मंगलवार को कार से औरंगाबाद जाने को निकले थे। बुधवार रात बोकारो में एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया। इस हादसे में समदानी मियां और उनका ड्राइवर सैय्यद हुमायूं मुजीब अली घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते उन्हें औरंगाबाद के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दरगाह आला हजरत के तमाम मुरीद अस्पताल में पहुंच गए। प्रतापगढ़ के शहर काजी मुफ्ती फहीम अख्तर ने बताया कि औरंगाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात दोनों लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया। समदानी मियां के दोनों बेटे पूरी तरह महफूज हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दरगाह आला हजरत स्थित मन्नानी मियां के निवास पर खानदान और तमाम मुरीदीन जमा हो गए।