{"_id":"6a1ddb4f87710e0d8008f26a","slug":"rm-deepak-chaudhary-has-been-transferred-to-meerut-and-arm-sanjeev-has-been-transferred-to-barabanki-bareilly-news-c-4-bly1053-896671-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरएम दीपक चौधरी का मेरठ, एआरएम संजीव का बाराबंकी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरएम दीपक चौधरी का मेरठ, एआरएम संजीव का बाराबंकी तबादला
Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) दीपक चौधरी का मेरठ और बरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) संजीव श्रीवास्तव का तबादला बाराबंकी कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
रोडवेज मुख्यालय ने रविवार रात तबादला सूची जारी की। दीपक चौधरी के स्थान पर बरेली परिक्षेत्र के प्रभारी एसएम अजीम को आरएम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, बदायूं डिपो में बतौर प्रभारी एआरएम तैनात दीपांशु पाठक को बरेली डिपो का प्रभार दिया गया है।
दीपक चौधरी की तीन साल से बरेली में तैनाती है। यहां तैनाती के दौरान वह लगातार विवादों में घिरे रहे। मई 2023 में उनके कार्यालय में ही कार्यालय सहायक जगमोहन यादव को अनुबंधित बस स्वामी से रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया। इस दौरान आरएम का नाम भी उछला था।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में टिकट चोरी के मामलों में कार्रवाई के नाम पर लंबी जांच को लेकर भी उंगलियां उठीं। इसके अलावा संजीव श्रीवास्तव को मुख्यालय स्तर से हुई जांच में रोडवेज बसों की मरम्मत में खेल के मामले में चार्जशीट मिल चुकी है। हालांकि, दोनों अधिकारियों का तबादला नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है।