{"_id":"68f54e70af4a32378e015156","slug":"rising-bharatols-team-crumbled-before-deepaks-brilliant-swing-bareilly-news-c-4-vns1074-749597-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दीपक की शानदार स्विंग के आगे बिखरी राइजिंग भरतौल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दीपक की शानदार स्विंग के आगे बिखरी राइजिंग भरतौल की टीम
विज्ञापन
बरेली। भरतौल प्ले स्टेशन में आयोजित की जा रही भरतौल प्रीमियर लीग में रविवार को हिटर्स 11 ने राइजिंग भरतौल को 54 रनों से मात दी। मुकाबले में दीपक कुमार अपनी टीम की जीत के नायक बने। उन्होंने अपनी शानदार स्विंग और नियंत्रण से विरोधी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। तीन ओवरों में नौ रन देकर पांच विकेट लेने को लेकर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
राइजिंग भरतौल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिटर्स 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट खोकर 123 रन बनाए। अतुल कपूर ने 19 गेंदों पर धुआंधार 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अमित ने 14 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए।
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग भरतौल की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावर प्ले में ही 10 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए। पूरी टीम महज 10.1 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के दो खिलाड़ी ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। संवाद